The 25th Hour

..After Night Before Dawn

मेरी ख्वाहिशें




कुछ काँटों के बिछौने हैं,
जिनपे नंगे पाँव मेरी ख्वाहिशें चलती हैं.

जब छोटी थी ख्वाहिशें,
और कोमल थी एडियाँ,
बिछौना भी हरा रहता था,
हरे नर्म काँटे जो,
एडियों तले डब जाते,
गुदगुदी लगाते,
और मेरी ख्वाहिशें हसती खेलतीं,
नंगे पाँव इनपे चलती थीं।

वक़्त गुज़रा तो सालों की समझ में,
परत बा परत सख़्त हुई मेरी एडियाँ,
काँटों ने भी मुड़ना छोड़ दिया,
ख्वाहिशें मगर और फैलीं,
सूखे काँटों पे नंगे पाँव दौड़ी,
वो बिछौना भी ज़िद मे बढ़ा जाता है,
एडियों सा ही सख़्त हुआ जाता है।

कुछ साल बाद लगता है,
एक काँटों का बिछौना होगा,
जिसपे खून में लिपटी मेरी ख्वाहिशें खड़ी मिलेंगी।

आज, कुछ काँटों के बिछौने हैं,
जिनपे नंगे पाँव मेरी ख्वाहिशें चलती हैं.

2 comments:

Life, they say comes a full circle. We lose our way, we get diverted from our part, many an obstacle rears up its ugly head, many a dream seems to get shattered, yet somehow, that circle called life is completed.
Those days of innocence may yet return, those unfulfilled promises may yet get kept, those broken dreams may yet get repaired, aediyaan phir komal hongi, khwahishein phir rang laayegi...maybe in a different way than what u envisaged but that just means k it was supposed to happen this way all the while.

Beautifully portrayed, as always...the analogy is as potent as it always is in ur poems.

 

Kaanto ki nok pe kuch khoon ke cheentein dekhe.... Mujhse pehle bhi koi Guzraa hain yahaan se...

 

Post a Comment